“मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई और ट्रेनों पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है”
मुंबई 25 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को सुबह भारी बारिश देखने को मिली है। बारिश के कारण एहतियात और कम दृश्यता के कारण मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें देरी चलीं हैं। अधिकारियों ने बताया है कि बारिश के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं है। मुंबई में भारी बारिश के बीच पुलिस ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में मूसलाधार बारिश
मुंबई में शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। उपनगर क्षेत्रों जैसे अंधेरी, बोरीवली, दहिसर, मलाड, गोरेगांव, कांदिवली, सांताक्रुज, विले पार्ले और बांद्रा में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। फिलहाल शहर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन अगर बारिश इसी रफ्तार से जारी रही, तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
पुलिस ने लोगों से की ये अपील
मौसम की स्थिति को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। पुलिस ने X पर लिखा- “मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें।
तटीय इलाकों से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं। हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और मुंबईवासियों की सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 डायल करें।”
पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…
'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…
17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…
पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…
बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…
जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…