हरियाणा : यमुनानगर में आकाशीय बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म की इमारत गिरी, 13 हजार चूजों की मौत

“यमुनानगर के खंड जठलाना गांव नाहरपुर में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक पॉल्ट्री फार्म की दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई, जिससे इमारत के अंदर मौजूद करीब 13 हजार चूजे (मुर्गी के बच्चे) मलबे में दबकर मर गए”

यमुनानगर 29 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस हादसे में पॉल्ट्री फार्म मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय तेज गर्जना के साथ बिजली सीधी इमारत पर गिरी, जिसकी चपेट में आते ही पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के समय इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। 

हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और पशुपालन विभाग की डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाते हुए जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

हालांकि, फार्म मालिक और स्थानीय लोगों के प्रयासों के बावजूद चूजों को नहीं बचाया जा सका। पॉल्ट्री फार्म के मालिक राजपाल ने बताया कि वह वर्षों से इस क्षेत्र में पॉल्ट्री फार्म चला रहे थे और उनके फार्म से अंडों की नियमित सप्लाई मिलिट्री एरिया में होती थी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे से सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई है और उनका आर्थिक भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि वह दोबारा से अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों व प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा आसमानी बिजली गिरने के कारण हुआ। पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई है और सभी चूजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

5 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

6 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

6 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

6 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

23 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

23 hours ago