Categories: Business

आज फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान संगठन, पंजाब में बीजेपी नेताओं के प्रवेश पर रोक का ऐलान

“पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपने मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत के लिए केंद्र से कोई संदेश नहीं मिला है। साथ ही कहा कि 101 किसानों का एक समूह रविवार को फिर से दिल्ली के लिए अपना मार्च शुरू करेगा” 

नई दिल्ली 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

किसानों को दिल्ली की ओर आने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सड़क पर कीलें लगाई गई हैं। साथ ही कंक्रीट की दीवार को भी बनाया गया है। जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

तमिलनाडु के त्रिची में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के राज्य अध्यक्ष पी. अय्याकन्नू ने कहा, ‘कांग्रेस के समय में एमएस स्वामीनाथन ने सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि किसानों को केंद्र सरकार द्वारा लागत मूल्य का 150 प्रतिशत दिया जाना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को पूरा नहीं किया है। इसलिए पूरे भारत में किसानों ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया और भाजपा का समर्थन किया।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि भाजपा हमें (जो सिफारिश की गई थी) देगी, लेकिन पिछले दस सालों से उन्होंने हमें कुछ नहीं दिया है। इसलिए वे (किसान) दिल्ली में लड़ रहे हैं। हम भी दिल्ली जाएंगे और मरते दम तक लड़ेंगे। तमिलनाडु के किसान दिल्ली जाएंगे और हम एमएसपी और अन्य चीजों को लेकर आंदोलन करेंगे। 16 दिसंबर को तमिलनाडु में रेलवे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और फिर दिल्ली जाएंगे।’

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) का विरोध 300वें दिन में प्रवेश कर गया है। केंद्र सरकार अभी भी अड़ी हुई है। हमने एक और बड़ी घोषणा की कि हम पंजाब में बीजेपी नेताओं के प्रवेश का विरोध करेंगे।

हमें यकीन नहीं है लेकिन हमने सुना है कि सैनी (हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी) और गडकरी (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) अमृतसर जा रहे हैं। हम पंजाब के किसानों से राज्य में उनके प्रवेश का विरोध करने का आह्वान करते हैं।’ 

Santosh SETH

Recent Posts

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

6 minutes ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

14 minutes ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

29 minutes ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

8 hours ago

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

8 hours ago

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? जानें विजयदशमी की सही तारीख

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें विजयदशमी की सही तारीख और…

8 hours ago