“रोहतक से दिल्ली जा रही सवारी रेल गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से एक बोगी में आग लग गई, जिससे चार यात्री गंभीर रुप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है”
रोहतक 28 /10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
सूचना पाकर रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि कोई व्यक्ति गंधक-पोटाश लेकर जा रहा था और उससे ही विस्फोट हुआ है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से भी एक टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में पूछताछ की।
इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से जरुरी तथ्य जुटाए।
सांपला के पास हुआ धमाका
इस बारे में रेलवे पुलिस ने बम निरोधक टीम को भी सूचना दी है। पुलिस के अनुसार रोहतक रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ी करीब 4 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई।
जब ट्रेन सांपला स्टेशन के थोड़ा आगे बढ़ी, तभी अचानक एक बोगी में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने की वजह से चार यात्री झुलस गए और ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया और चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। वहीं ट्रेन में विस्फोट की सूचना मिलने पर सांपला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी बीच रोहतक से भी आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों से पूछताछ की।
क्या रही धमाके की वजह
बताया जा रहा है कि कोई यात्री पॉलिथीन में काफी मात्रा में गंधक पोटाश लिए हुआ था और गंधक पोटाश में ही विस्फोट हुआ है। विस्फोट होने के कारण ट्रेन की बोगी में आग लग गई थी।
इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोगी के अंदर धुआं भरा हुआ है और सीटें जल रही हैं।
फिलहाल दिल्ली से भी बम निरोधक टीम को मामले की सूचना दे दी गई है। विस्फोट के चलते काफी देर तक ट्रेन को खड़ा रखा गया।
बाद में पुलिस ने ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…
"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…
कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…
यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…
एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…