सोलन – पंजाब बंद के असर से बद्दी नालागढ़ और पिंजौर मार्ग पर दिन भर लगा रहा जाम

“पंजाब बंद का असर शुक्रवार को बीबीएन पर पड़ा। भरतगढ़ और घनौली से रोपड़ होकर जाने वाले वाहन वाया नालागढ़, बद्दी होकर निकले। इससे शुक्रवार को पूरा दिन बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर जाम लगा रहा। बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन भी जाम में फंसे रहे”
बद्दी  07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
नालागढ़, मानपुरा व बद्दी थानों के यातायात प्रभारी व कर्मचारी पूरा दिन यातायात बहाल करवाने में जुटे रहे। वहीं बद्दी लाइट चौक और ट्रक यूनियन के समीप अधिक जाम होने से थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी”
अमृतसर में पूर्व डिप्टी सीएम सुखवीर बादल पर फायर करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पंजाब में शुक्रवार को जगह-जगह पर लोगों ने श्रीआनंदपुर-रोपड़- चंडीगढ़ मार्ग पर जमा लगाया।
जाम के चलते वाया रोपड़ होकर चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक नालागढ़ व बद्दी होकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। अचानक से पंजाब के वाहन बद्दी नालागढ़-पिंजौर मार्ग पर आने से पूरा दिन जाम लगा रहा। नालागढ, मानपुरा व बद्दी के यातायात टीमें फोरलेन में सुबह से लेकर शाम तक जाम खुलवाने में लगी रहीं।
बद्दी के यातायात प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि जाम को देखते हुए बद्दी थाने से अतिरिक्त पुलिस जवान मंगवाने पड़े। बद्दी के रेड लाइट चौक और ट्रक यूनियन पर पहले ही सुबह व शाम जाम होता है, लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन यहां पर जाम लगा रहा, जिसे खोलने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।
बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पंजाब का ट्रैफिक बद्दी-नालागढ़ रूट पर आने से जाम लगा और उसे खुलवाने के लिए जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। चंडीगढ़ जाने वाले पंजाब के वाहनों के कारण यह जाम लगा। पुलिस मौके पर जाम को खुलवाती रही और लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में मदद की।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

3 hours ago

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

10 hours ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

10 hours ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

10 hours ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

17 hours ago

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

18 hours ago