“दिल्ली के किशनगढ़ थाना इलाके में एकतरफा प्यार में युवक ने दंपती पर हमला किया। पति की हत्या कर दी, लहूलुहान पत्नी को मरा समझकर कातिल ने उससे दुष्कर्म किया और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को 700 किलोमीटर तक पीछाकर रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया”
नई दिल्ली 26 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने दंपती पर हथौड़े से हमला कर दिया। दोनों को मारा हुआ समझकर कातिल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया और भाग निकला।
पुलिस ने दंपती को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हत्यारोपी अखिलेश (40) को 700 किलोमीटर तक पीछाकर रायबरेली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…