दिल्ली : प्रेमी ने प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंका, हालत गंभीर

“उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में अनबन होने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी तौफीक मौके से फरार हो गया। युवती के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 19 वर्षीय पीड़िता को बेहद नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है”

नई दिल्ली 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अस्पताल में युवती जिंदगी के लिए जंग कर रही है। सोमवार सुबह आरोपी बुर्का पहनकर पीड़िता की छत पर पहुंचा। बाद में कॉल कर उसे छत पर बुला लिया। वहां पीड़िता से बहस होने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। स्थानीय लोगों को वारदात का पता चला तो उन्होंने खासी नाराजगी जताई। फिलहाल युवती के परिजन मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।
पीड़िता 12वीं पास कर करने लगी थी नौकरी
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ ज्योति नगर के अशोक नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व दो बहनें और हैं। पीड़िता ने 12वीं पास करने के बाद हाल ही में एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वहीं आरोपी अशोक नगर इलाके में एक दुकान पर काम करता है।
सोमवार को आरोपी बुर्का पहनकर चुपचाप पीड़िता के घर की पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचा। छत पर पहुंचकर आरोपी ने पहली मंजिल पर रहने वाली युवती को कॉल कर छत पर बुला लिया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
आरोपी ने पीड़िता को नीचे फेंक दिया। बाद में वह मौके से भाग गया। लड़की के पिता उसे अस्पताल ले गए। उपायुक्त ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी टीम को वारदात की खबर मिली थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

5 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

6 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

11 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

11 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

11 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

13 hours ago