दिल्ली : आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

“दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी चलने पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है”

नई दिल्ली 27 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस महीने के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अपने साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में इस पूरे सप्ताह बादल छाए रहने, मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है।

आंधी तूफान के दौरान 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती हैं। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में पिछले शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और कुछ ही घंटे में 81.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में 1901 के बाद से सबसे अधिक बारिश वाला मई महीना दर्ज किया गया। 

इस महीने में कुल वर्षा 186.4 मिलीमीटर तक पहुंच गई है, जो पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है। रविवार की बारिश को आईएमडी मानकों में “भारी” के रूप में दर्ज किया गया है, जो मई में दिल्ली में किसी एक दिन दर्ज की गई दूसरी सबसे अधिक बारिश थी। इससे पहले 20 मई, 2021 को 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 

तय समय पर दिल्ली पहुंचेगा मानसून

काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रमुख विश्वास चितले ने कहा, ‘‘दिल्ली में एक दिन में हुई बारिश में पश्चिमी विक्षोभ जैसी स्थानीय प्रणालियों ने योगदान दिया, लेकिन इसकी व्यापक प्रवृत्ति गर्म होते वातावरण की ओर इशारा करती है, जो अधिक नमी के कारण मौसमी लय को बाधित करती है।’’

वर्ष 2024 में, दिल्ली में लंबे समय तक भीषण गर्मी के बाद जून के अंत में अत्यधिक वर्षा हुई थी। चिताले ने बताया कि इस साल, मानसून केरल में उम्मीद से एक सप्ताह पहले आ गया है और इसके अपने सामान्य समय के आसपास दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। 

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

6 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

7 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

7 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

7 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

8 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago