Breaking News

Delhi – अगला सीएम कौन? आज विधायक दल की बैठक के बाद होगा फैसला

“फाइल फोटो “

“आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर बैठक की”

नई दिल्ली 17 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अरविंद केजरीवाल द्वारा पद छोड़ने की आश्चर्यजनक घोषणा के एक दिन बाद, AAP ने दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लेने के लिए अपनी राजनीतिक मामलों की समिति सहित कई बैठकें निर्धारित की हैं।

सूत्रों ने बताया कि पीएसी के साथ बैठक के बाद आज मंगलवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।

बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि वह मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएसी (राजनीतिक मामलों की समिति) की बैठक बुलाई जिसमें दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया गया।

उन्होंने नए सीएम को लेकर सभी नेताओं और मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। कल इस बैठक का दूसरा सत्र विधायकों के साथ होगा। 

इससे पहले दिन में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात के लिए समय मांगा है और वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात के लिए समय दिया है।

केजरीवाल ने वादा किया कि जब तक लोग उन्हें ”ईमानदारी का प्रमाणपत्र” नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा था कि वह एक दो दिनों में आप विधायकों की बैठक बुलाएंगे और पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री का पद संभालेगा।आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वह कुछ दिनों में आप विधायकों की बैठक करेंगे और पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

5 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

5 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

5 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

5 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

5 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

6 hours ago