Business

चिंता : अगर दवाओं पर 200% टैरिफ लागू हुआ तो तबाह हो जाएंगी छोटी फार्मा कंपनियां !

“अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर भारत से निर्यात किए जाने वाली दवाओं पर 200 प्रतिशत तक का टैरिफ लागू करते हैं, तो भारतीय फार्मा इंडस्ट्री के पास अमेरिकी बाजार के लिए दवाओं की कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। हालांकि, इससे भारतीय फार्मा इंडस्ट्री पर भी बुरा असर पड़ना तय है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका दवा और तांबा आयात पर टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा कि दवाओं पर लगाया जाने वाला टैरिफ 200 प्रतिशत तक जा सकता है” 

नई दिल्ली ०९ / 07 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उद्योग जगत के एक अधिकारी ने कहा, “ये अभी एक उभरती हुई स्थिति है। हमारा मानना ​​है कि टैरिफ इतना ज्यादा नहीं हो सकता क्योंकि इससे अमेरिका में खरीदारों की लागत भी बढ़ जाएगी। सबसे बुरी स्थिति में, अगर ऐसा होता है, तो हमें उसी के अनुसार कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है क्योंकि हम कम मार्जिन पर काम करते हैं।”

छोटी कंपनियों के लिए बन सकती है बदतर परिस्थितियां

अधिकारी ने कहा कि कम मार्जिन पर काम करने वाली छोटी दवा कंपनियों पर भारी दबाव पड़ सकता है, जिससे उन्हें मर्जर या बंद होने पर मजबूर होना पड़ सकता है। भारत वर्तमान में अमेरिकी दवाओं पर लगभग 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है, जबकि अमेरिका भारतीय दवा पर कोई इंपोर्ट टैरिफ नहीं लगाता है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और सेक्टर प्रमुख दीपक जोतवानी ने कहा कि अमेरिका ज्यादातर भारतीय दवा कंपनियों के लिए एक प्रमुख बाजार है, जो उनके कुल रेवेन्यू का 30-40 प्रतिशत है। 

भारतीय फार्मा इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ने की उम्मीद

दीपक जोतवानी ने कहा, “अमेरिकी प्रशासन द्वारा दवाओं के इंपोर्ट पर हाई टैरिफ लगाने से भारतीय फार्मा इंडस्ट्री पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि लागत में कुछ बढ़ोतरी को कंपनियों द्वारा वहन करना पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मा कंपनियां पहले से ही जबरदस्त कॉम्पिटीशन का सामना कर रहे अमेरिकी बाजार में बड़े पैमाने पर जेनरिक दवाओं का निर्यात करती हैं। उन्होंने कहा कि हाई टैरिफ लगाने से भारतीय फार्मा एक्सपोर्ट की बढ़ोतरी और लाभप्रदता पर असर पड़ सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

12 minutes ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

26 minutes ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

41 minutes ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

54 minutes ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago