“प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव पर आय से अधिक सम्पत्ति तथा अन्य कई मामलों में जांच के लिये सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो बार मिलकर शिकायत किया जा चुका है। इसकी जांच सतर्कता आयोग से करायी जा रही थी लेकिन अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया। उक्त बातें माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो. डा. आशा राम ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही”
जौनपुर 07 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में डा. यादव ने पुन: मांग किया कि जांच पूरी कराकर राज्यमंत्री पर उचित एवं कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिये जिससे सरकार पर जनता का भरोसा कायम हो सके। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिड्रा गांव निवासी प्रो. आशाराम ने सूबे की राजधानी में मुख्यमंत्री को सौंपे गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि राज्यमंत्री द्वारा विधिक आयक से कई गुना अवैध सम्पत्ति अर्जित कर ली गयी जिसकी जांच कराना अति आवश्यक है।
मुख्यमंत्री से अपेक्षा है कि शीघ्र ही जांच पूर्ण कराकर यथोचित कार्यवाही किया जाय। वहीं इस बाबत जानकारी के लिये राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव से सम्पर्क का प्रयास विफल रहा।
मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…
जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…
"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…
कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…
यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…