इंडिया एआई समिट: 7 राज्यों में मंथन, 10 लाख युवाओं को ट्रेनिंग।
“आगामी 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की नींव पूरी तरह तैयार हो चुकी है”
नई दिल्ली/नेशनल ब्यूरो:”The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस वैश्विक शिखर सम्मेलन का एजेंडा केवल दिल्ली के कमरों में नहीं, बल्कि देश के 7 अलग-अलग राज्यों में जमीनी हकीकत को परखने के बाद तैयार किया गया है।
इंडियाएआई मिशन के तहत अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केरल में क्षेत्रीय एआई सम्मेलन आयोजित किए गए।
हर राज्य का अपना मॉडल
इन सम्मेलनों में ‘वन साइज फिट्स ऑल’ की बजाय राज्यों की जरूरतों पर फोकस किया गया।
मेघालय: मुख्यमंत्री कॉनरैड संगमा ने बताया कि कैसे एआई मॉनिटरिंग से राज्य में मातृ मृत्यु दर में 50% की कमी आई है।
राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘राजस्थान एआई/एमएल नीति 2026’ लॉन्च की और एनिमेशन-गेमिंग (AVGC-XR) के लिए अलग पोर्टल शुरू किया।
मध्य प्रदेश: सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘स्पेसटेक पॉलिसी 2026’ का अनावरण किया, जो एआई और सैटेलाइट डेटा को जोड़ेगी।
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य वित्त पोषित ‘यूपी एआई मिशन’ की घोषणा की, ताकि बड़े और संवेदनशील राज्य में कानून व्यवस्था और योजनाओं को एआई से सुधारा जा सके।
10 लाख युवाओं को ‘युवा एआई’ का तोहफा
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि एआई को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए ‘युवा एआई फॉर ऑल’ (Yuva AI for All) कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इसके तहत देश के 10 लाख युवाओं को एआई कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नई एआई लैब्स खोली जा रही हैं।
क्षेत्रीय राय से बनेगा ग्लोबल एजेंडा
केरल से लेकर गुजरात तक, इन सम्मेलनों में नीति निर्माताओं, स्टार्टअप्स और स्थानीय समुदायों ने हिस्सा लिया।
इनसे मिले सुझावों को अब दिल्ली में होने वाले मुख्य समिट के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि 10,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली इंडिया एआई मिशन का लक्ष्य नागरिकों की आय बढ़ाना और जीवन आसान बनाना है।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…