“बिहार के दरभंगा जिले में राम विवाह की झांकी पर पथराव के बाद बवाल हो गया। विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से निकाली जा रही झांकी एक मस्जिद के पास पहुंची तो जुलूस पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों गुटों की तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। शुक्रवार शाम को देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि जिस गली से विवाह पंचमी की बारात निकलनी थी, वहां पत्थर-ही पत्थर नजर आने लगे”
दरभंगा 07 / 12 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
इस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष के आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे और पत्थरबाजी हुई। इसमें कई लोगो को चोटें भी आई हैं। इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से बात कर हालात पर काबू किया। अब भी इलाके में तनाव है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।
दरभंगा में माहौल खराब करने की कोशिश नगर थाना के बाजीतपुर इलाके में की गई है। जहां एक मस्जिद के पास वाले मोड़ पर रामविवाह के जुलूस के पहुंचते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले तो बारात को रोक दिया। इसके बाद पत्थरबाजी करने लगे।
दरभंगा में जिस विवाह पंचमी के जुलूस पर पथराव किया गया है। उसके बारे में लोगों का कहना है कि पिछले बीस साल से भी अधिक समय से यहां राम विवाह की बारात निकलती है। इसके पहले कभी ऐसा उपद्रव नहीं हुआ लेकिन इस बार अचानक मस्जिद के पास बारात पहुंचते ही पथराव शुरू कर दिया गया।
पुलिस पत्थरबाजों की पहचान के लिए अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं। दोनो पक्षों से बात कर रहे हैं।प्रशासन का दावा है कि दरभंगा में पथराव के बाद हालात काबू में हैं लेकिन हिंसा क्यों भड़की? आखिर वो कौन लोग हैं? जो मिथिला में राम विवाह की झांकी पर पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे थे। इसकी जांच हो रही है।
मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…
जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…
"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…
कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…
यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…