“बिहार की राजनीति में आज एक और आईपीएस अधिकारी की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। वफ्त बिल के विरोध में पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे नुरुल होदा आज ‘विकासशील इंसान पार्टी’ का दामन थामने जा रहे हैं। नुरुल होदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। RPF में IG स्तर के अधिकारी रहे नुरुल होदा वक्फ कानून के विरोध में हैं। वह बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं”
“पटना 16 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”
इनसे कुछ दिन पहले आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ नाम से पॉलिटिकल पार्टी बनाई और राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया था। अब नुरुल होदा ने आईपीएस से इस्तीफा देकर राजनीति में उतरने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट से सीतामढ़ी जिले की किसी एक सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वीआईपी इंडिया गठबंधन का घटक दल है।
कौन हैं नुरुल होदा?
मो. नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। वह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। होदा ने आरपीएफ में आईजी रैंक के अधिकारी के तौर पर काम किया है। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डिग्री और दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री हासिल की है। होदा को हिंदी के साथ ही अंग्रेजी, उर्दू, फारदी और अरबी भाषा का भी ज्ञान है। वह सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मो. नुरुल होदा ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त के तौर पर धनबाद और आसनसोल में काम किया है। इन्होंने वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त (दिल्ली मंडल), उप महानिरीक्षक (रेल अपराध) और महानिरीक्षक रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। होदा को दो बार विशिष्ट सेवा पदक और दो बार महानिदेशक चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…