योगी सरकार का बड़ा कदम, नैमिषारण्य को मिलेगा वैदिक शहर का स्वरूप

“उत्तर प्रदेश सरकार अब नैमिषारण्य (जनपद सीतापुर) को अयोध्या की तर्ज पर विकसित कर एक भव्य वैदिक नगरी में बदलने तैयारी में है। सरकार का लक्ष्य है कि यह धार्मिक स्थल न केवल श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाजनक बने, बल्कि अपनी प्राचीनता को भी संरक्षित रखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2023 में गांधी जयंती से एक दिन पहले नैमिषारण्य पहुंचकर संतों से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि विकास कार्यों के लिए संसाधन की कोई कमी नहीं होगी”

लखनऊ 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके लिए राज्य सरकार ने नैमिषारण्य तीर्थ परिषद का गठन किया है, जो योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे का विकास करेगी। राजघाट और दशाश्वमेध घाट के बीच एक नया घाट बनाया जाएगा और पुराने घाटों का सौंदर्यीकरण तथा पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कुछ घाटों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य पर कार्य जारी है। साथ ही, क्षेत्र की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है और लालिता देवी, भूतश्वरनाथ तथा अन्य प्राचीन मंदिरों को भी विकास योजना में शामिल किया गया है।

सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम भी करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि संतों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और आधुनिक विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिकता को भी सुरक्षित रखा जाएगा।

नैमिषारण्य को प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत जल्द

नैमिषारण्य को अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए एक हेलीकॉप्टर सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी, जिससे यह स्थल लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी से सीधे जुड़ जाएगा। इसके लिए ठाकुरनगर रुद्रवर्त धाम मार्ग पर 9 करोड़ रुपये की लागत से एक हेलीपोर्ट बनाया गया है, जहां एक साथ तीन हेलिकॉप्टर उतर सकते हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके अलावा, रेल और सड़क संपर्क को भी और बेहतर बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि नैमिषारण्य गोमती नदी के किनारे बसा है और इसे 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महापुराणों की रचना यहीं हुई थी, और पहली बार सत्यनारायण कथा यहीं सुनाई गई थी। भगवान राम ने भी यहीं अश्वमेध यज्ञ किया था। यह स्थान महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, युधिष्ठिर और अर्जुन से भी जुड़ा हुआ है। चार धाम यात्रा में नैमिषारण्य का दर्शन आवश्यक माना जाता है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

13 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

14 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

14 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

14 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

14 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago