“जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे दक्षिण कश्मीर में 250 से ज़्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को हिरासत में लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू की गई गहन जांच और पूछताछ अभियान के तहत इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कश्मीर में करीब 1200 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो आतंकवाद से संबंधित मामलों में आरोपी हैं। कुल मिलाकर 1450 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है”
पहलगाम 23 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आज पुलिस सुरक्षा बल ने 13 आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ मिलकर कनिपोरा नैदखाई ऑर्चर्ड्स में रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 एके 56, एके 56 राइफल के 30 राउंड, एक मैगजीन और 1 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है इस कार्रवाई का उद्देश्य?
अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य उस नेटवर्क की पहचान करना है जिसने हमले को संभव बनाया हो। माना जाता है कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने हमलावरों को रसद या खुफिया सहायता प्रदान की थी, हालांकि अभी तक उनकी विशिष्ट भूमिका का पता नहीं चल पाया है।
अलर्ट मोड में सरकार, ले सकती है बड़ा फैसला
खबर लिखे जाने तक ये जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक चल रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजित डोवाल मौजूद हैं। इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…