बेतिया : ताबड़तोड़ फायरिंग में साथी सिपाही की मौत, शव में मिली 11 गोलियां

“बिहार के बेतिया में एक सिपाही ने अपने ही साथी को एक के बाद एक 11 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी की यह सनसनीखेज घटना  पुलिस लाइन परिसर की है। इस घटना ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। सिपाही परमजीत ने अपनी सरकारी राइफल से साथी कांस्टेबल सोनू कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही सोनू की मौत हो गई”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लाइन परिसर में अचानक फायरिंग की आवाजें गूंजने लगीं और पूरा पुलिस लाइन परिसर दहशत में आ गया। परमजीत ने सोनू पर एक के बाद एक कुल 11 गोलियां चलाईं, जिनमें अधिकतर उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं। पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरोपी सिपाही गिरफ्तार

घटना के बाद पगली घंटी बजाई गई और सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई। आरोपी सिपाही परमजीत फायरिंग के बाद  राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू करने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैरक में फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

15 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

15 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

16 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

16 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

16 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

16 hours ago