“औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को उसके दोस्त ने ही नशे की ओवरडोज़ दी और बाद में भाखड़ा नहर में जिंदा फेंक दिया। इस खौफ़नाक वारदात का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने खुद मृतक के भाई को व्हाट्सऐप वॉयस मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी”
बद्दी 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
युवक का शव बाद में पंजाब के मोरिंडा में नहर से बरामद हुआ, जबकि बद्दी व पंजाब पुलिस ने आरोपी को भटिंडा से धर दबोचा। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी (25) पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी मलपुर बद्दी गत 15 अप्रैल से लापता था।
मृतक के रिश्तेदार अभिषेक ने पुलिस को बताया कि गुरविंद्र सिंह 15 अप्रैल को वह अपने दोस्त राजा निवासी बड़ा पिंड (भरतगढ़) के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा और जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, तो मोबाइल बंद पाया गया।
इसी बीच घटना की रात करीबन 12 बजे गुरविंद्र के भाई को एक व्हाट्सऐप वॉयस मैसेज आया, जिसमें आरोपी राजा ने खुद यह कबूल किया कि उसने गिंदी को नशे की ओवरडोज़ दी और फिर घबराहट में उसे भाखड़ा नहर में फेंक दिया। संदेश में आरोपी ने यह भी बताया कि गिन्नी की कार नहर के पास छोड़ दी है और वह खुद उत्तर प्रदेश भाग गया।
गिंदी के भाई अभिषेक ने तुरंत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद 16 अप्रैल को पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रोपड़ (पंजाब) पुलिस से संपर्क किया और नहर के आसपास तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान 17 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मोरिंडा में नहर से गिंदी का शव बरामद कर लिया। कार जालंधर से बरामद हुई और आरोपी राजा को भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कहा कि गुरविंद्र को ओवरडोज़ देने के बाद वह उसे एक क्लीनिक लेकर गया था, लेकिन वहां चिकित्सकों द्वारा पुलिस को सूचना देने से वह घबरा गया और गुरविंद्र को घनौली की ओर ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…