बद्दी : फर्जी पुलिस गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

“बीबीएन में पुलिस की वर्दी का खौफ दिखाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी न केवल पुलिस जैसी वर्दी पहनकर खुद को कानून का रक्षक बताता था, बल्कि अपने मोबाइल फोन पर यूट्यूब से ‘पुलिस वायरलेस रेडियो’ की आवाजें चलाकर भ्रमित करता था”

“बद्दी 15 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”

हाईटेक तरीके से की जा रही इस वारदात श्रृंखला का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिनों के भीतर तीन अलग-अलग शिकायतें पुलिस के पास पहुंचीं और उनमें समान पैटर्न सामने आया। इस मामले में एक आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

जबकि फर्जी पुलिस गिरोह के एक फरार सदस्य की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है । फर्जी पुलिस द्वारा बद्दी में ट्रक चालकों को निशाना बनाकर की जा रही संगठित लूटपाट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदातों में फर्जी नंबर प्लेट (एचपी 12 सीरीज) का उपयोग करते थे, ताकि ट्रैकिंग से बच सकें। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ट्रक ड्राइवरों को बनाया निशाना

पुलिस को पहली शिकायत दस अप्रैल को धर्मवीर निवासी हनुमानगढ़ (राजस्थान) से प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि आठ अप्रैल की रात वह हेवल्स कंपनी यूनिट ठाणा गांव के पास अपने ट्रक में सो रहा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आए, उसे ट्रक से नीचे उतारा। जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया और उसका मोबाइल फोन व दस हजार रुपए छीन लिए। इसके अलावा उसके बैंक खाते से 30500 रुपए भी ट्रांसफर कर लिए।

दूसरी घटना 12 अप्रैल को गोदरेज कंपनी के पास हुई, जिसकी शिकायत 13 अप्रैल को महादेव गुर्जर निवासी भीलवाड़ा राजस्थान ने दर्ज कराई। आरोपी उसे भी पुलिसकर्मी बनकर गाड़ी में बिठा ले गए और उसके एटीएम से 40000 निकाले तथा 2200 नकद भी छीन लिए।

इसी गिरोह ने काठा स्थित यूएसवी कंपनी के पास एक व्यक्ति से 11000 नकदी लूटी और झाड़माजरी क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के खाते से 5000 ट्रांसफर कर लिए थे। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और जमीनी सूचना के आधार पर पुलिस ने 13 अप्रैल की रात को एक आरोपी फतेह सिंह पुत्र जगमिंद्र सिंह भुल्लर उर्फ प्रकाश चंद निवासी राणी माजरा मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

5 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

17 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

17 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

17 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

23 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

23 hours ago