असम चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 42 प्रत्याशियों की लिस्ट | The Politics Again
“असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने फूंका बिगुल, 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; जोरहाट से मैदान में गौरव गोगोई “
गुवाहटी : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।
इस चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बनाते हुए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
इस पहली लिस्ट में कुल 42 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सूची में सबसे बड़ा और अहम नाम असम कांग्रेस के अध्यक्ष और मौजूदा सांसद गौरव गोगोई का है। पार्टी ने उन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस की पहली लिस्ट के प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें:
कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में राज्य के कई कद्दावर नेताओं और नए चेहरों पर दांव लगाया गया है। लिस्ट में शामिल कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- जोरहाट: गौरव गोगोई
- बरपेटा: महानंदा सरकार
- हाजो-सुआलकुची: नंदिता दास
- कमलपुर: सत्यब्रत कलिता
- दिसपुर: मिरा बोरठाकुर गोस्वामी
- बरखेत्री: दिगांत बर्मन
- नलबारी: अशोक कुमार सरमा
- टिहू: रतुल पटवारी
- सिपाझार: बिनंदा कुमार सैक्य
- जागीरोड: बाबुल दास
- राहा: उत्पल बनिया
- बरछला: रिपुन बोरा
- बिहपुरिया: नारायन भुईयां
- जोनई: राजकुमार मेडक
अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति:
पार्टी ने कई अन्य अहम विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अपने पत्ते खोल दिए हैं:
- डुमडुमा: दुर्गा भूमिज
- डुलियाजन: ध्रुब गोगोई
- नहरकटिया: प्रणति फुकन
- सोनारि: उत्पल गोगोई
- देमो: अजय कुमार गोगोई
- मजुली: इंद्रनील पेगू
- नजिरा: देबब्रत सैक्य
- गोलाघाट: बिटुपन सैक्य
- बोकाजन: रतन इंग्ती
- लाखीपुर: शांति कुमार सिन्हा
- बरखोला: अमित कुमार कलवार
- सिल्चर: अभिजीत पॉल
- सोनाई: एमिनुल हक लश्कर
- करीमगंज उत्तर: जकरिया अहमद
- पत्थरकांडी: कार्तिक सेन सिन्हा
- राम कृष्ण नगर: सुरुचि रॉय
असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और कांग्रेस की इस पहली लिस्ट ने चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है।












