असम : डीआरआई ने त्रिपुरा में 7 करोड़ रुपये की 7 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त कीं

“पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में अवैध व्यापार और तस्करी पर अंकुश लगाने के अपने निरंतर प्रयास में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिपुरा में मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप की तस्करी विफल कर दी”

त्रिपुरा 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अगरतला क्षेत्रीय इकाई के डीआरआई अधिकारियों ने 28 बटालियन असम राइफल्स की सहायता से 31.05.2025 की देर रात को भारी मात्रा में मेथमफेटामाइन गोलियां ले जाने के संदेह में एक मारुति वैगन-आर कार को रोका। कार को तेलियामुरा के बाहरी इलाके में रोका गया, जब वह उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर क्षेत्र से आ रही थी और पश्चिमी त्रिपुरा के अगरतला की ओर जा रही थी। 

वाहन की तलाशी लेने पर,बोनट के नीचे काउल-कवर के नीचे छिपाए गए ईंट के आकार के सात पैकेट बरामद किए गए। पैकेट में 7 किलोग्राम वजनी मेथमफेटामाइन की गोलियां थीं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध ड्रग मार्केट में 7 करोड़ रुपये है।

प्रतिबंधित दवा की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि गोलियों और वाहन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट,1985 के तहत जब्त कर लिया गया। 

जनवरी 2025 से, डीआरआई ने त्रिपुरा में 28.74 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीसी अधिनियम में अपराधियों को 10 साल तक के कठोर कारावास सहित कड़ी सजा का प्रावधान है। 

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4 हिस्से? जानिए! ओपी राजभर का के दावे के क्या है सियासी मायने

यूपी के 4 टुकड़े और पूर्वांचल का पहला CM राजभर? ओम प्रकाश राजभर के बयान…

48 seconds ago

पूर्वांचल के विकास के लिए 2500 करोड़ की ‘यूपी-एज’ परियोजना

पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी 2500 करोड़ की 'यूपी-एज' (UP-AGE) परियोजना: विश्व बैंक के साथ योगी…

12 minutes ago

ईरान : अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान का बड़ा कूटनीतिक दांव: अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खोलेंगे 'होर्मुज जलडमरूमध्य',…

20 minutes ago

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

18 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

23 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

23 hours ago