जौनपुर : “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन’’(एग्रीजंक्शन) योजना’’ हेतु करे आवेदन

“प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने  तथा किसानो को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवाये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ’’प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन’’(एग्रीजंक्शन) योजना’’ जनपद-जौनपुर में संचालित है”

जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जनपद में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयो यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयो से डिग्रीधारी है, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होंगे।

आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओ को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट। चयन प्रक्रियाः- जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रियाः- आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइड  http://agridarshan.up.gov.in  अथवा  https://agriculture.up.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से आन्लाईन किया जायेगा।

आवेदन पत्र आन्लाईन प्रक्रिया द्वारा ही स्वीकार्य होगा। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्न है :- जन्म प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र, हाई स्कूल मार्कशीट, इण्टर मिडिएट मार्कशीट, स्नातक मार्कशीट। आवेदन की अन्तिम तिथिः- आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2025 निधारित है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नही होगा।

अनुमन्य सुविधायेः- चयनित लाभार्थी को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आर सेटीज) के द्वारा निःशुल्क 13 दिवसीय उद्यम स्थापना एवं संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण। कृषि निवेशो (बीज, उर्वरक, एवं कीटनाशी) पर निर्गत किये जाने वाले लाइसेन्स शुल्क की प्रतिपूर्ति।

केन्द्र परिसर किराया 1000 रू0 प्रतिमाह (केवल प्रथम वर्ष (12 माह) हेतु), एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत 05.00 लाख ऋण पर अग्रिम ब्याज अनुदान अधिकतम 60000 हजार रू0 (बैंक इण्डेड सब्सिडी के रूप में) की सहायता।

बैंक ऋण स्वीकृत 5.00 लाख से कम होने की दशा में अग्रिम ब्याज अनुपातिक रूप से कम होगा। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उप कृषि निदेशक जौनपुर में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, देशभर में मिलेगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…

6 hours ago

‘वंदे मातरम्’ विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…

6 hours ago

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर जानें आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…

6 hours ago

बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…

6 hours ago

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…

6 hours ago

जौनपुर: पैक्ड पानी में BIS की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI देगा लाइसेंस

जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…

6 hours ago