जौनपुर : नाबालिग छात्रों पर फर्जी मुकदमा मामले में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

“जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने नाबालिग बच्चों पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के नारेबाजी के बाद डीएम और एसपी ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया”

जौनपुर 26 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पूरा मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा शिवपुर गांव का है। बीते मंगलवार को सहायक चकबंदी अधिकारी की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। गांव निवासी रामचंद्र यादव और उनके पड़ोसी अमरनाथ यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था। रामचंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस के माध्यम से जमीन की नापी करवाने की मांग की थी।

चकबंदी चल रहे गांव में सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र बहादुर और लेखपाल महेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों से बात की। सहमति के बाद मंगलवार दोपहर को अधिकारी मौके पर पहुंचे। पैमाइश के दौरान एक व्यक्ति वहां आकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। अधिकारियों ने बीच-बचाव किया।

इस घटना में रामचंद्र ने अधिवक्ता अमरनाथ यादव, भुलेंद्र यादव और दो नाबालिग लड़कों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे में कक्षा 7 के छात्र प्रांजल और कक्षा 8 के छात्र चंचल का नाम शामिल किया गया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल ने लिखित में दिया है कि दोनों बच्चे घटना वाले दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में मौजूद थे। इसी कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। डीएम और एसपी ने बैठक में आश्वासन दिया कि दोनों नाबालिग लड़कों का नाम मुकदमे से हटाया जाएगा और मामले की फिर से जांच कराई जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, देशभर में मिलेगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…

18 hours ago

‘वंदे मातरम्’ विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…

18 hours ago

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर जानें आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…

18 hours ago

बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…

18 hours ago

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…

18 hours ago

जौनपुर: पैक्ड पानी में BIS की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI देगा लाइसेंस

जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…

19 hours ago