जौनपुर Bhusa Daan Abhiyan

मंत्री AK शर्मा ने भूसा दान अभियान में की शिरकत, 9674 क्विंटल भूसा संग्रहित

जौनपुर में ‘भूसा दान महाभियान’: मंत्री ए.के. शर्मा ने दानदाताओं को किया सम्मानित, अब तक 9674 क्विंटल भूसा संग्रहित

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश शासन के कड़े निर्देशों के बाद गोवंशों के संरक्षण और उनके चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर जनपद में ‘भूसा दान अभियान’ जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में एक भव्य भूसा दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (जनपद प्रभारी मंत्री) श्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

20 क्विंटल भूसा दान कर पेश की मिसाल

कार्यक्रम के दौरान बक्सा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दिलशादपुर की ग्राम प्रधान जाह्नवी सिंह के सौजन्य से एक अनुकरणीय पहल की गई।

उनके पिता श्री रतन कुमार सिंह द्वारा मोइनुद्दीनपुर गौशाला के लिए लगभग 20 क्विंटल भूसा दान किया गया।

प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने रतन कुमार सिंह के इस सराहनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और गोसेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें मंच से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

‘भूसादान एक महादान है, लोग बढ़-चढ़कर लें हिस्सा’

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गोसेवा सनातन धर्म का अहम हिस्सा और सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

उन्होंने जनपदवासियों और किसानों से अपील की कि वे ‘भूसादान’ के इस महादान अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण के लिए अपनी सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिले में अब तक इकट्ठा हुआ 9674 क्विंटल भूसा: DM

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद के किसानों और समाजसेवियों के सहयोग से अब तक कुल 9674 क्विंटल भूसा दान के माध्यम से सफलतापूर्वक संग्रहित किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने भी आम जनमानस से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की भावपूर्ण अपील की।

इस महत्वपूर्ण भूसा दान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, बदलापुर के विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह और मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) अजय अंबष्ट सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.