असम विधानसभा चुनाव 2026

असम चुनाव: कांग्रेस की 5वीं सूची जारी, देखें 100 उम्मीदवारों की लिस्ट

असम चुनाव ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की 5वीं और अंतिम सूची… असम में कुल 100 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 26 सीटें सहयोगियों को दीं… मार्गेरिटा सीट पर उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद रायजोर दल को मिली सीट… देखें सभी 100 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट केवल ‘The Politics Again’ पर…


असम चुनाव 2026: कांग्रेस की 5वीं और अंतिम सूची जारी, 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; मार्गेरिटा सीट पर दिलचस्प हुआ पेंच, देखें सभी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

गुवाहाटी | इलेक्शन डेस्क, संतोष सेठ की रिपोर्ट, The Politics Again

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। 23 मार्च (सोमवार) को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक पहले, कांग्रेस ने रविवार को सात उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं और अंतिम सूची जारी कर दी है।

इसके साथ ही असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के गठबंधन (महाजोत) की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

100 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, 26 सीटें सहयोगियों के नाम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 126 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने अपने दम पर 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बाकी 26 सीटें गठबंधन के सहयोगी दलों (जिनमें रायजोर दल सहित 6 अन्य पार्टियां शामिल हैं) के लिए छोड़ी गई हैं। अकेले रायजोर दल को गठबंधन के तहत 11 सीटें मिली हैं।

मार्गेरिटा सीट का दिलचस्प घटनाक्रम

शुरुआत में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, लेकिन मार्गेरिटा सीट पर एक बड़ा सियासी पेंच फंसा।

यहां से कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के बेटे प्रतीक बोरदोलोई को उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन हाल ही में प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद, बेटे प्रतीक ने भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया।

इसके बाद कांग्रेस ने यह सीट अपने सहयोगी ‘रायजोर दल’ को सौंप दी, जिसने वहां से राहुल चर्टी को मैदान में उतारा है।

पांचवीं सूची के 7 प्रमुख उम्मीदवार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) द्वारा जारी इस अंतिम सूची में निम्नलिखित 7 नाम शामिल हैं:

  1. गोसाईगांव: जोसेफ हसदा

  2. डोटमा (ST): बिरखांग बोरो

  3. बिजनि: रजत कांति साहा

  4. भेरगांव: आंचुला ग्वारा दायमारी

  5. माजबत: नारायण अधिकारी

  6. हाफलोंग (ST): निर्मल लंगथासा

  7. कटिगोरा: अमर चंद जैन


असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची

पाठकों की सुविधा के लिए ‘The Politics Again’ आपके लिए लाया है कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों की विस्तृत सूची:

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नामविधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
जोरहाटगौरव गोगोईनजीरादेबब्रत सैकिया
बरचल्लारिपुन बोरागौरिपुरअब्दुस सोबहान अली सरकार
गोलपारा वेस्ट (ST)मार्कलाइन मराकबोंगाईगांवगिरीश बरुआ
बरपेटा (SC)महानंद सरकारबोको-चायगांव (ST)रमेन सिंह राभा
हाजो-सुआलकुची (SC)श्रीमती नंदिता दासकमलपुरसत्यब्रत कलिता
डिसपुरश्रीमती मीरा बोरठाकुर गोस्वामीबरखेत्रीदिगंत बरमन
नलबाड़ीअशोक कुमार शर्मातिहूरतुल पटुवारी
सिपाजहरबिनंद कुमार सैकियाजगीरोड (SC)बबुल दास
रूपाहिहाटनुरुल हुदासमागुरीतंजील हुसैन
राहा (SC)उत्पल बनियालुमडिंगस्वपन कर
बिहपुरियानारायण भुयानजोनाई (ST)राज कुमार मेदक
डूमडूमादुर्गा भुमिजचबुआ-लाहोवालप्रांजल घाटोवार
दुलियाजनध्रुब गोगोईनहरकटियाश्रीमती प्रणति फुकन
सोनारीउत्पल गोगोईडेमोअजय कुमार गोगोई
मजुली (ST)इंद्रनील पेगुतेओकपल्लबी सैकिया गोगोई
गोलाघाटबितुपन सैकियाबोका जान (ST)रतन एंगटी
रोंगखांग (ST)ऑगस्टाइन एंगहीलखीपुरएम. शांति कुमार सिंघा
उधरबंदअजित सिंहबरखोलाडॉ. अमित कुमार कलवार
सिलचरअभिजीत पॉलसोनाईअमीनुल हक लस्कर
करीमगंज नॉर्थजकरिया अहमदपाथरकांडीकार्तिक सेना सिन्हा
रामकृष्ण नगर (SC)सुरुचि रॉयगोलकगंजकार्तिक चंद्र राय
बिरसिंग जरुआवाजेद अली चौधरीबिलासिपाराअमृत बादशाह
मानकाचरमोहिबुर रहमानगोलपारा ईस्टअबुल कलाम रशीद आलम
दुधनई (ST)किशोर कुमार ब्रह्माश्रीजंगरामनुरुल इस्लाम
मंदियाअब्दुल खालेकचमरियारकीबुद्दीन अहमद
रंगियाप्रांजित चौधरीडिमोरिया (SC)किशोर कुमार बरुआ
न्यू गुवाहाटीसंतानु बोरामंगलदाईश्रीमती रिजुमोनी तालुकदार
होजाईश्रीमती झिल्ली चौधरीधेकियाजुलीबताश उरंग
रंगापाराकार्तिक चंद्र कुर्मीगोहपुरडॉ. शंकर ज्योति कुटुम
धेमाजी (ST)सैलेन सोनवालतिनसुकियादेविद फुकन
टिंगखोंगबिपुल गोगोईडेरगांवश्रीमती सागरिका बोरा
धोलाई (SC)ध्रुबज्योति पुरकायस्थकरीमगंज साउथअमीनुर रशीद चौधरी
कोकरझर (ST)मानिक चंद बर्माबाओखुंगरीसपली मरक
प्रभातझोरामोहम्मद अशरफुल इस्लाम शेखधुबरीबेबी बेगम
जलेश्वरअफताब उद्दीन मोल्लाहअभयपुरीप्रदीप सरकार
सिदली चिरंग (ST)माटीलाल नर्जरीचेंगाअबुद्र रहीम अहमद
पकाबेतबरीजाकिर हुसैन सिकदरबक्सा (ST)जगदीश मदही
तमूलपुर (ST)रफी दईमारीउदलगुरी (ST)सोरेन दईमरी
लहरीघाटडॉ. आसिफ मोहम्मद नजरनागांव बटद्राबाडॉ. द्रुलव चौमान
दुआरसुनील चेत्रीरोंगोनदीजोयोंतो खाउंड
लखीमपुरघाना बुर्गोहेनढकुआखाना (ST)आनंदा नरह
मकुमसिबानाथ चेटियाखुमतईरोसेलिना टिर्की
होवरघाट (ST)संजीब तेरोनअलगापुर कटलीचेराजुबैर अनम मजूमदार
जलुकबरीबिदिशा न्योगतंगलारोहित परी
गाबिश्वनाथजयंत बोराहनवबोइचा (SC)डॉ. जॉय प्रकाश दास
महमोराज्ञानदीप मोहनटिटाबोरप्राण कुर्मी
हैलाकांडीराहुल रॉयहैफलांग (ST)निर्माल लंगथासा

 

(असम में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।)

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.