राज्यसभा चुनाव 2026 नतीजे

राज्यसभा चुनाव 2026: क्रॉस वोटिंग से पलटी बाजी, 11 में से 9 सीटों पर NDA की जीत | The Politics Again

राज्यसभा चुनाव 2026: क्रॉस वोटिंग और ‘लापता’ विधायकों ने पलटी बाजी, 11 में से 9 सीटों पर NDA का कब्जा, जानें हर राज्य का ‘खेला ‘

नई दिल्ली (The Politics Again): संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक उठापटक ने पूरे देश की सियासत को गरमा दिया है।

इन 11 सीटों पर हुए कड़े मुकाबले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बाजी मारते हुए 9 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस और बीजेडी (BJD) के खाते में सिर्फ एक-एक सीट ही आ सकी।

इससे पहले 7 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 13 NDA और 13 विपक्षी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

आइए विस्तार से समझते हैं कि किन राज्यों में कैसे पलट गया पूरा चुनावी गणित:

बिहार: घर में ही फूट, NDA का ‘क्लीन स्वीप’

बिहार की 5 सीटों पर सबसे बड़ा ‘खेला’ देखने को मिला। यहाँ NDA ने 4 सीटों पर तो आसानी से जीत दर्ज की, लेकिन असली लड़ाई पांचवीं सीट पर थी।

  • लापता हो गए 4 विधायक: जीत के लिए एआईएमआईएम (AIMIM) और बसपा का साथ मिलने के बावजूद, ऐन वोटिंग वाले दिन महागठबंधन के 4 विधायक (कांग्रेस के मनोज विश्वास, सुरेंद्र कुश्वाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और RJD के फैसल रहमान) मतदान से गायब रहे।

  • नतीजा: द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के आधार पर भाजपा के शिवेश राम ने यह पांचवीं सीट भी झटक ली और NDA ने 5-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

  • विजेता: नीतीश कुमार (JDU), रामनाथ ठाकुर (JDU), नितिन नवीन (BJP), शिवेश राम (BJP), और उपेंद्र कुशवाहा (RLSM)।

ओडिशा: 11 विधायकों की क्रॉस वोटिंग ने BJD को दिया झटका

ओडिशा की 4 सीटों के चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला।

  • कांग्रेस और BJD में सेंध: राज्य में कुल 11 विधायकों (कांग्रेस के 3 और BJD के 8) ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाला।

  • कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने खुलेआम कहा कि पार्टी ने समर्थन से पहले विधायकों की राय नहीं ली थी, इसलिए उन्होंने अपने विवेक से वोट दिया।

  • नतीजा: भाजपा ने 3 सीटें जीत लीं, जबकि BJD को सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर होता को हराकर उच्च सदन पहुँच गए।

  • विजेता: मनमोहन सामल (BJP), सुजीत कुमार (BJP), दिलीप रे (निर्दलीय/BJP समर्थित), संत्रुप्ता मिश्रा (BJD)।

हरियाणा: 6 घंटे की देरी और आधी रात का ड्रामा

हरियाणा में 2 सीटों के लिए हुआ चुनाव विवादों के साये में रहा। वोटों को रद्द करने की मांग को लेकर मतगणना 6 घंटे की देरी से रात 10:30 बजे शुरू हो सकी।

  • 5 वोट रद्द: इनेलो (INLD) के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला और 5 वोट रद्द हो गए, जिससे जीत का आंकड़ा 28 मतों पर आ गया।

  • कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज और भरत बेनीवाल का वोट तो मान्य रखा, लेकिन कांग्रेस के ही परमवीर सिंह का वोट रद्द कर दिया।

  • नतीजा: रात 1 बजे आए नतीजों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

  • विजेता: संजय भाटिया (BJP), कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस)।


26 सीटों पर निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की पूरी सूची

चुनाव वाले इन 3 राज्यों के अलावा, देश के 7 अन्य राज्यों में 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं (13 NDA और 13 विपक्ष):

राज्य

कुल सीटें

NDA विजेता

विपक्ष विजेता

महाराष्ट्र

7

विनोद तावड़े (BJP), रामराव वडुकुटे (BJP), माया इवनाते (BJP), पार्थ पवार (NCP-अजित), ज्योति वाघमारे (शिवसेना-शिंदे), रामदास आठवले (RPI)

शरद पवार (NCP-शरद)

पश्चिम बंगाल

5

राहुल सिन्हा (BJP)

बाबुल सुप्रियो (TMC), राजीव कुमार (TMC), मेनका गुरुस्वामी (TMC), कोएल मलिक (TMC)

तमिलनाडु

6

एम थंबीदुरई (AIADMK), अंबुमणि रामदास (PMK)

तिरुची शिवा (DMK), जे रविंद्रन (DMK), एल के सुदीश (DMK), क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)

असम

3

जोगेन मोहन (BJP), तेरोस गोवाला (BJP), प्रमोद बोरो (UPPL)

तेलंगाना

2

अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)

छत्तीसगढ़

2

लक्ष्मी वर्मा (BJP)

फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश

1

अनुराग शर्मा (कांग्रेस)

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.