Maharashtra ATS action 2026

महाराष्ट्र ATS का ‘मिडनाइट ऑपरेशन’: यवतमाल और अहिल्यानगर में 21 ठिकानों पर रेड, आतंकी साजिश के शक में 12 हिरासत में

“महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने राज्य में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों और युवाओं के कट्टरपंथीकरण (Radicalization) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है”

मुंबई/यवतमाल (ब्यूरो): THE POLITICS AGAIN : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शनिवार देर रात शुरू हुए एक गोपनीय अभियान में एटीएस ने दो जिलों—यवतमाल और अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर)—में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

खुफिया इनपुट के बाद आधी रात को शुरू हुए इस ऑपरेशन में एटीएस ने 21 ठिकानों को खंगाला और 12 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

क्या था इनपुट? (Radicalization Plot)

सूत्रों के मुताबिक, एटीएस को विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी संगठन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्थानीय युवाओं को बरगलाने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने (Radicalize) की कोशिश कर रहे हैं।

इनपुट यह भी था कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति आतंकी संगठनों के संपर्क में हैं और उन्हें सक्रिय करने की साजिश रची जा रही है।

दो जिलों में एक साथ एक्शन

एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दो जिलों में एक साथ दबिश दी:

  1. यवतमाल (Yavatmal): यहाँ के पुसद (Pusad) और उमरखेड़ (Umarkhed) शहरों में सबसे ज्यादा हलचल रही। यहाँ कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की गई।

  2. अहिल्यानगर (Ahilyanagar): मध्य महाराष्ट्र के इस जिले में 7 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त

तलाशी अभियान के दौरान संदिग्धों के घरों और कार्यालयों से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है:

  • कट्टरपंथी साहित्य और दस्तावेज।

  • मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

  • संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज।

गिरफ्तारी नहीं, पूछताछ जारी

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी (Arrest) नहीं दिखाई गई है।

हिरासत में लिए गए 12 से अधिक लोगों से किसी अज्ञात स्थान पर गहन पूछताछ चल रही है। जांच एजेंसियां उनके नेटवर्क, फंडिंग और हैंडलर्स के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.