“उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में आठ वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें छह बसें और दो कारें शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में भीषण आग लग गई”
मथुरा, उत्तर प्रदेश 16 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ताज़ा जानकारी के अनुसार यूपी के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। इससे वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कई यात्रियों के झुलसकर मरने की आशंका जताई जा रही है।
स्थान: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे, मथुरा क्षेत्र।
कारण: अत्यधिक घना कोहरा।
शामिल वाहन: छह बसें और दो कारें (कुल 8 वाहन)।
परिणाम: टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, बसों में आग लगने के कारण कई यात्रियों के झुलसकर मरने की आशंका जताई जा रही है। मौके से सामने आए वीडियो और दृश्यों को देखते हुए जान-माल को भारी नुकसान होने की आशंका है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी भी यात्री के मरने की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए यात्रियों को निकालने तथा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
नोट – विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है. …..
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…