हिमाचल प्रदेश के ऊना में पीर निगाह के पास हरियाणा के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
ऊना में भीषण सड़क हादसा: माता नैना देवी जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 50 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार”
ऊना (हिमाचल प्रदेश) : संतोष सेठ की रिपोर्ट, THE POLITICS AGAIN
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘पीर निगाह’ के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
इस खौफनाक हादसे में 50 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल (इंद्री), पानीपत, फतेहाबाद और अन्य क्षेत्रों से करीब 50-60 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को ऊना के पीर निगाह पहुंचा था।
दर्शन के बाद रवानगी: ये सभी श्रद्धालु हर साल की तरह यहां झंडा रस्म अदा करने और माथा टेकने आए थे। मंगलवार सुबह भंडारा आयोजित करने के बाद, यह जत्था अपने ट्रक में सवार होकर माता नैना देवी के दर्शन के लिए निकला।
खतरनाक मोड़ पर बेकाबू हुआ ट्रक: पीर निगाह मंदिर से मात्र 2 किलोमीटर दूर एक खतरनाक मोड़ पर ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे ट्रक सीधे गहरी खाई में जा समाया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी को तुरंत ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, जिन श्रद्धालुओं की हालत बेहद नाजुक थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
वहीं, जिन लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर है, उन्हें वाहनों के जरिए उनके पैतृक गांव इंद्री (हरियाणा) वापस भेजा जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ऊना के तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक के ब्रेक फेल होने या तकनीकी खराबी जैसे कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
दिल्ली में H1N1 का अलर्ट: CM रेखा गुप्ता ने बुलाई आपात बैठक; मंत्री बोले- 'स्थिति…
पटना में प्रतियोगी छात्रों का उग्र प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, TRE-4 नोटिफिकेशन और…
डिजिटल पेमेंट क्रांति के 10 साल: UPI ने बदली भारत की तस्वीर, अब 11 देशों…
प्याज की कीमतों में लगा तड़का: लासलगांव मंडी में 15% का उछाल, आसमान छूते रेट…
यूपी में रोजगार की बहार: सीएम योगी का बड़ा ऐलान- 'अगले 6 महीने में देंगे…
दिल्ली में आसमानी आफत: मूसलाधार बारिश से 'रेड अलर्ट', सड़कें बनीं दरिया; IGI एयरपोर्ट पर…