“बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नवादा-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के टोला में दबंगों ने 70-80 घरों में आग लगी दी है। आग ने पूरे गांव को अपने चपेट में ले रखा है”
पटना 19 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सदर डीएसपी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। पुलिस बल की तैनाती से पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के कृष्णा नगर टोला का है, जहां कुछ दबंगों ने आग लगा दी, जिसमें करीबन 70 से 80 घर जलकर राख हो गए। घटनास्थल पर गोलियां भी चलाई गई हैं।
वहीं, पूरे गांव में 100 से ज्यादा पुलिसवालों की तैनाती की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पासवान और मांझी समाज के लोगों के बीच गैर मजरुआ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सरकारी पर्चा दोनों पक्ष को मिला हुआ है। वहीं, टाइटल सूट का मामला भी चल रहा है।
15-20 साल से रह रहे थे ग्रामीण
ग्रामीणों बताया कि यह सरकारी जमीन है जिसपर 15-20 सालों वे सभी रह रहे हैं, लेकिन शाम नंदु पासवान ने अपने सैकड़ों आदमी के साथ अचानक गांव में आग लगा दी।
आगजनी में इस जमीन पर बसे सभी ग्रामीणों का घर जल कर राख हो गया। हम लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई।
वहीं, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ी पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जानकारी ले रही है।
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…