Breaking News

दिल्ली – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, दो दिन बाद दे देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

“फाइल फोटो ”

“दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम पद छोड़ने एलान कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ उन्होंने दिल्ली में समय से पहले चुनाव कराने की मांग की। ” 

नई दिल्ली 15 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई। शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।

शनिवार को केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद आज केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे हैं।

यहां सीएम आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देंगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान का हम सभी के ऊपर बहुत आशीर्वाद रहता है। इसी वजह से हम लोग बड़ी-बड़ी मुसीबतों से लड़कर और जीतकर आते हैं।

इसके साथ मैं उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथियों के लिए दुआएं की। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जेल भेजकर आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते थे।

जेल में रहकर मेरा हौसला बढ़ा है। जेल से एलजी को पत्र लिखा। एलजी को पत्र लिखने पर मुझे धमकी दी गई। परिवार की मुलाकात रोकने की धमकी दी गई।

मेरी जगह कोई और सीएम होगा: अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।’

उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और सीएम होगा। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘इन्होंने(भाजपा) एक और नया फॉर्मूला बनाया है जहां जहां ये चुनाव हारे वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो और उसकी सरकार गिरा दो।

इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस कर रखें हैं। ये एक विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।’

सीएम ने कहा कि मैं देश के सारे गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़ कर विनती करना चाहता हूं अब अगर प्रधानमंत्री फर्जी केस करके आपको जेल में डालें तो इस्तीफा मत देना। किसी हालत में इस्तीफा मत देना, जेल से सरकार चलाना।

ऐसा नहीं है कि हम पद के लालची हैं इसलिए क्योंकि हमारे लिए हमारा संविधान जरूरी है जनतंत्र को बचाना जरूरी है। इतनी भारी बहुमत से चुनी सरकार को आप जेल में डालकर कहोगे इस्तीफा दे।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और उसकी टीम को जेल में डालो और उसकी पूरी पार्टी को खत्म कर दो।

अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो तो आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे हो। जब आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे तो ईश्वर की ताकत आपके साथ होती है।

आज ईश्वर की ताकत हम सबके साथ है। भाजपा वालों ने शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी थी उसका आखिरी पूर्ण विराम सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर लगा दिया।’

“2013 में पहली बार बने सीएम, 49 दिन बाद दिया इस्तीफा; फिर 70 में 67 सीटें जीतकर संभाली सत्ता”

अरविंद केजरीवाल (जन्म 16 अगस्त 1968) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व नौकरशाह हैं, जो फरवरी 2015 से दिल्ली के वर्तमान और 7वें मुख्यमंत्री हैं।

वे 28 दिसंबर 2013 को पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, लेकिन सत्ता संभालने के 49 दिनों के बाद ही उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनकी अल्पमत सरकार अन्य राजनीतिक दलों से समर्थन की कमी के कारण उनके प्रस्तावित भ्रष्टाचार विरोधी कानून को पारित करने में असमर्थ थी।

केजरीवाल ने फरवरी 2014 में पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद अगले ही साल 2015 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की और दिल्ली की 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। 

रेमन मैग्सेसे अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित

साल 2006 में, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सूचना के अधिकार कानून का उपयोग करते हुए जमीनी स्तर पर आंदोलन चलाने के लिए केजरीवाल को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उसी वर्ष, सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद, उन्होंने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन’ की स्थापना के लिए अपने मैग्सेसे पुरस्कार में मिले पैसों को एक कोष के रूप में दान कर दिया।

केजरीवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। 2012 में, उन्होंने आम आदमी पार्टी की शुरुआत की और वर्तमान में, वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

5 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

5 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

5 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

5 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

5 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

6 hours ago