Breaking News

उत्तर प्रदेश – गंगा, यमुना, शारदा और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के 20 जिले बाढ़ की चपेट में

“लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, यमुना, शारदा और घाघरा नदी ने प्रदेश के 20 जिलों को बाढ़ की चपेट में लिया”
लखनऊ 16 / 09/2024 (शब्द)
राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों के 486 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, गोंडा, जालौन, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, रामपुर, बदायूं, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, बस्ती, आगरा, गौतमबुद्धनगर, बांदा, हमीरपुर, पीलीभीत, अयोध्या और देवरिया में बाढ़ का असर है।
प्रभावित क्षेत्रों में राहत टीमें लगाई गई हैं। वाराणसी में गंगा का पानी चेतावनी बिन्दु को पार कर गया है। दशाश्वमेध घाट की अंतिम सीढ़ी भी डूब गई हैं। यहां शवदाह और गंगा आरती गली और छतों पर हो रही है।
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों का पलायन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये नाव लगाई है।
उधर, बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे यहां की 20 गांव टापू में तब्दील हो गये हैं। रामनगर तहसील के बेलहरी गांव में प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग और 25 मकान नदी में समा गये हैं।
एडीएम अरूण कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रूखाबाद में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

13 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

13 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

13 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

14 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

14 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

14 hours ago