दिल्ली – विश्वास नगर से दीपक सिंघला आम आदमी पार्टी उम्मीदवार घोषित, पार्टी ने जारी किये 11 उम्मीदवारों का नाम
फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसको लेकर आज आम आदमी पार्टी ने पीएसी की बैठक बुलाई, पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है”
नई दिल्ली 21 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने आज पीएसी की बैठक बुलाई गई है। पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 नाम शामिल हैं। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो भाजपा या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक आज हो रही है। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।
बैठक में आप के दिग्गज नेताओं ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। जिसके बाद 11 नामों वाली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा का नाम शामिल है, ये हाल ही में भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, ये कांग्रेस से आप में आए हैं।
पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम
| निर्वाचन क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|
| छतरपुर | ब्रह्मा सिंह तंवर |
| किराड़ी | अनिल झा |
| विश्वास नगर | दीपक सिंघला |
| रोहतास नगर | सरिता सिंह |
| लक्ष्मी नगर | बीबी त्यागी |
| बदरपुर | राम सिंह नेता |
| सीलमपुर | जुबैर चौधरी |
| सीमापुरी | वीर सिंह धींगान |
| घोंडा | गौरव शर्मा |
| करावल नगर | मनोज त्यागी |
| मटियाला | सोमेश शौकीन |
बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है।
2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।
कोई तीन तो कोई सात दिन पहले पार्टी में आया, AAP ने ऐसे छह को उम्मीदवार बनाया
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में छह नाम ऐसे हैं जो बीते 25 दिन के अंदर ही कांग्रेस या भाजपा से आप में आए हैं। पार्टी ने 2020 में हारे तीन उम्मीदवारों पर भी फिर से भरोसा जताया है।
जिन आठ सीटों पर 2020 में आप को हार मिली थी, उनमें रोहिणी, बदरपुर, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, गांधी नगर, रोहतास नगर, घोंडा और करावल नगर शामिल हैं। इनमें से पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिर्फ दो सीटों रोहिणी और गांधी नगर सीट पर उम्मीदवारों का एलान नहीं हुआ है।
वहीं, लक्ष्मी नगर, रोहतास नगर, विश्वास नगर, बदरपुर, घोंडा और करावल नगर पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इनमें से तीन सीटों पर 2020 में आप के हारे उम्मीदवारों राम सिंह, सरिता सिंह और दीपक सिंगला को दोबारा मौका दिया है।











